अंतर्राष्ट्रीय

भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका की मदद कर रहा

भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका की मदद कर रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने पुष्टि की है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या 465 हो गई है, जबकि 366 अब भी लापता हैं। चक्रवात से 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिसमें कैंडी में सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं। भारतीय सी-17 विमान के माध्यम से फील्ड अस्पताल और 70 से अधिक चिकित्सा कर्मियों को महियंगानया में तैनात किया जाएगा, जहां बेस अस्पताल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कोलंबो के पास सेडावट्टा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ के कार्यों की समीक्षा की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…

10 घंटे ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

10 घंटे ago

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

10 घंटे ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

10 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

10 घंटे ago