प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया के लिए उच्च विकास और निम्न मुद्रास्फीति का एक आदर्श मॉडल है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद- जी.डी.पी दर में 8 प्रतिशत की वृद्धि देश की बढ़ती प्रगति का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि एक मजबूत वृहद आर्थिक प्रतीक है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के रूप में भारत की स्थिति को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि चुनौतियों और अनिश्चितताओं से ग्रस्त दुनिया में भारत की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब लोग आर्थिक मंदी की बात कर रहे हैं, भारत अपनी विकास गाथा गढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वास के संकट से भरी दुनिया में भारत विश्वास के स्तंभ और एक सेतु निर्माता के रूप में खड़ा है, जबकि दुनिया बिखर रही है।
राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…
इस्राएल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। इस्राएल…
आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…
सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…