बिज़नेस

भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण और दूरसंचार सेवाओं में वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है: अश्विनी वैष्णव

रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण और दूरसंचार सेवाओं में वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है। आने वाले वर्षों में देश में इसमें व्‍यापक बदलाव देखने को मिलेगा। मुंबई में विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एक दशक पहले भारत 98 प्रतिशत से अधिक मोबाइल फोन आयात करता था, लेकिन आज 99 प्रतिशत मोबाइल फोन भारत में ही बनते हैं।

भारत में 5जी नेटवर्क का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत ने स्वदेशी उपकरणों के विकास के साथ दुनिया का सबसे तेज 5जी नेटवर्क शुरू किया है। उन्होंने बताया कि भारत में 5जी सेवाएं अक्टूबर 2022 में शुरू हुईं और तब से देश भर में 4 लाख 35 हजार से ज्यादा 5जी टावर लगाए जा चुके हैं। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि 5जी संचार तकनीक में इस्तेमाल किए गए लगभग 80 प्रतिशत उपकरण भारत में बनाए गए थे।

रेलवे में हुए परिवर्तन का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में देश में 5 हजार तीन सौ किलोमीटर रेल नेटवर्क बनाया गया, जो स्विट्जरलैंड के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर है। रेल मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 44 हजार किलोमीटर रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया, जबकि कांग्रेस शासन के पिछले 60 वर्षों में 20 हजार किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया था। उन्होंने कहा कि वंदे भारत और बुलेट ट्रेनें रेलवे और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत ने कोविड महामारी के बाद भी स्थिर और लगातार विकास यात्रा जारी रखी है, जबकि कई अन्य देश मंदी से जूझ रहे हैं।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

7 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

7 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

7 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

7 घंटे ago