मुख्य समाचार

जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है भारत

भारत जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। 7 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में सबसे तेज गति से बढ़ने की आशा है। भारत के बाद 5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ इंडोनेशिया दूसरे और 4 दशमलव 8 प्रतिशत के साथ चीन तीसरे स्थान पर है।

ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में रैंकिंग जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट में भारत सरकार के बयान के अनुसार यह उपलब्धि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को उजागर करती है, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच अपनी मजबूती और तेज गति से विकास को प्रदर्शित करती है।

रूस 3.6 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर के साथ चौथे और 3 प्रतिशत के साथ ब्राजील पांचवे स्थान पर है। 3 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ अफ्रीका क्षेत्र छठे और 2 दशमलव 8 प्रतिशत की वृद्धि दर से अमरीका सातवें स्थान पर है।

कनाडा की जीडीपी वृद्धि एक दशमलव 3 प्रतिशत, फ्रांस, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन की जीडीपी वृद्धि दर एक दशमलव एक प्रतिशत रहने का अनुमान है। इटली की वृद्धि शून्‍य दशमलव 7 प्रतिशत और जापान की शून्‍य दशमलव 3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी वृद्धि दर इस वर्ष एक दशमलव 2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। विकसित देशों में जर्मनी का प्रदर्शन सबसे खराब शून्‍य प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

10 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

12 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

14 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

14 घंटे ago