अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने सुरक्षा चिंताओं के बीच रूस के तीन क्षेत्रों के नागरिकों को परामर्श जारी किया

भारतीय दूतावास ने रूस के ब्रायंस्क, बेलगोरोद और कुर्स्क क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों समेत अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से चले जाने के लिये बुधवार को परामर्श जारी किया है।

दूतावास ने रूस-यूक्रेन युद्ध के तेज होने के बाद इन क्षेत्रों में सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है। यह सुरक्षा परामर्श रूस के बेलगोरोद सीमा क्षेत्र में आपातकाल घोषित किये जाने के कुछ घंटों बाद जारी किया गया।

रूस के बेलगोरोद सीमा क्षेत्र में यूक्रेन की सेना की जबरदस्त गोलाबारी के कारण बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया, क्योंकि यूक्रेनी सेना लगातार दूसरे सप्ताह निकटवर्ती कुर्स्क क्षेत्र में सीमा पार से बड़े पैमाने पर घुसपैठ की कोशिश कर रही है। यूक्रेनी सेना द्वारा छह अगस्त को क्षेत्र में घुसपैठ शुरू करने के बाद पिछले शनिवार को कुर्स्क में आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘ब्रायंस्क, बेलगोरोद और कुर्स्क क्षेत्रों में हाल की सुरक्षा घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को आवश्यक सावधानी बरतने और अस्थायी रूप से इन क्षेत्रों से बाहर चले जाने का परामर्श किया जाता है।’’ इसने कहा कि जिन लोगों को मदद या मार्गदर्शन की आवश्यकता है, उनके लिए दूतावास ने एक ई-मेल और टेलीफोन नंबर जारी किया है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago