श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज से भारत रंग महोत्सव की शुरूआत हो रही है, जो रविवार तक चलेगा
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज से भारत रंग महोत्सव की शुरूआत हो रही है, जो रविवार तक चलेगा। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव के रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय इस महोत्सव को पहली बार आयोजित कर रहा है।
भारत रंग महोत्सव को भारंगम भी कहा जाता है। ये इस वर्ष 28 जनवरी से शुरू है जो भारत, श्रीलंका और नेपाल के 13 शहरों में 16 फरवरी तक चलेगा। “एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन” विषय पर आधारित इस महोत्सव में रूस, इटली और स्पेन सहित नौ देशों की 200 से अधिक प्रस्तुतियाँ होंगी।