अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन दोहराया

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है। साथ ही, अफगानिस्तान के लोगों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की है। भारत ने यह बात रूस को मॉस्को में आयोजित 8वें मॉस्को फॉर्मेट कंसल्टेशन ऑन अफगानिस्तान में कही।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार और संयुक्त सचिव- डॉ. एम. सुरेश कुमार ने किया। बैठक में रूस, भारत, ईरान, कजाखस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने किया। बेलारूस और मिस्र ने अतिथि के रूप में हिस्‍सा लिया।

रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागियों ने काबुल के साथ समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर सहयोग बढ़ाने तथा अफगानिस्तान को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एकीकृत करने की दिशा में समर्थन देने की जरूरत दोहराई। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यह मंच उन देशों को एक साथ जोडता है, जो अफगानिस्तान के साथ समान और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी की उम्‍मीद करते हैं। मॉस्को फॉर्मेट की स्थापना वर्ष 2017 में अफगानिस्तान में राष्ट्रीय सुलह और शांति को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…

7 घंटे ago

ब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए

ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…

7 घंटे ago

सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…

8 घंटे ago