भारत ने फिर कहा है कि वह गाज़ा संघर्ष में शामिल सभी पक्षों के साथ काम करने के लिए संकल्पबद्ध है ताकि क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सके। कल फिलिस्तीन पर सुरक्षा परिषद में बहस के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने जोर देकर कहा कि युद्धविराम और बंधकों की रिहाई तत्काल की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत, ऐसे कुछ देशों में शामिल है जिसके इस्राइल और फिलिस्तीन दोनों के साथ खुले और सीधे संबंध हैं जिससे शांति प्रयासों में उसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
पी. हरीश ने सात अक्तूबर 2023 को हुए आतंकी हमलों की भी निंदा की जिसमें कई लोगों की जान गई थी। उन्होंने क्षेत्र में बिना किसी बाधा के मानवीय सहायता पहुंचाने का आह्वान किया।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…