भारत ने तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल कहा कि पाकिस्तान को भारत के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों से संबंधित किसी भी व्यवस्था में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं है, साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत का रुख स्पष्ट और लगातार एक जैसा रहा है।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत, पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को स्वीकार नहीं करता, क्योंकि इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से थे और हमेशा रहेंगे। भारत ने 1963 के चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को कभी मान्यता नहीं दी है और इसे अमान्य माना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत अवैध कब्जे को वैध ठहराने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से विरोध करता है। उन्होंने पाकिस्तान से ऐसे प्रयासों के बजाय, अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों को तुरंत खाली करने को कहा।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…