insamachar

आज की ताजा खबर

India responded strongly to Pakistan propaganda, highlighting Jammu and Kashmir development and Pakistan economic problems.
अंतर्राष्ट्रीय भारत

भारत ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया, जम्मू-कश्मीर के विकास और पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं को उजागर किया

भारत ने जिनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। 23 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में भारत ने पाकिस्‍तान पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि जम्मू कश्मीर का विकास पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं से बिलकुल विपरीत है। कल आयोजित उच्च स्तरीय सत्र के दौरान भारत की प्रतिनिधि अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करने के लिए राष्ट्र के उत्तर देने के अधिकार का प्रयोग किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *