खेल

पेरू में ISSF विश्‍व कप निशानेबाजी में भारत ने दो स्‍वर्ण, चार रजत और एक कांस्‍य सहित कुल सात पदक लेकर तीसरा स्‍थान हासिल किया

पेरू में आईएसएसएफ विश्‍व कप निशानेबाजी में भारत ने दो स्‍वर्ण, चार रजत और एक कांस्‍य सहित कुल सात पदक लेकर तीसरा स्‍थान हासिल किया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल स्‍पर्धा में सिमरनप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। किसी बड़े टूर्नामेंट में यह उनका पहला पदक है। अमरीका ने भी टूर्नामेंट में सात पदक जीते, लेकिन स्‍वर्ण पदक ज्‍यादा जीतने के कारण वह तालिका में दूसरे स्‍थान पर रहा। चीन चार स्‍वर्ण, तीन रजत और छह कांस्‍य पदक के साथ पहले नम्‍बर पर है। इस सत्र में निशानेबाजी का यह दूसरा विश्‍वकप है। इससे पहले ब्‍यूनस आइरश में भारत ने चार स्‍वर्ण, दो रज‍त और दो कांस्‍य सहित आठ पदक जीते थे और वह दूसरे नम्‍बर पर था।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

5 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

18 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

18 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

18 घंटे ago