जमैका और क्यूबा में तूफान मेलिसा से तबाही के बाद भारत ने वहां मानवीय सहायता भेजी है। मानवीय सहायता और आपदा राहत के रूप में आज नई दिल्ली से बीस-बीस टन राहत सामग्री जमैका और क्यूबा भेजी गई।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान से भेजी गई सहायता और राहत सामग्री में दवाइयां, चिकित्सा उपकरण, खाद्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं, बिजली जनरेटर, आश्रय सहायता और स्वच्छता किट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत प्राकृतिक आपदाओं के समय ग्लोबल साउथ के अपने साझेदारों के साथ मजबूती से खड़ा है। भारत वहां सामान्य स्थिति बहाली और पुनर्निर्माण में हरसंभव सहायता करेगा।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…