भारत ने नेपाल को मानवीय सहायता बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए 47 टन से ज़्यादा आपातकालीन राहत सामग्री भेजी है। उन्होंने बताया कि आज शाम तीसरी राहत उड़ान के रवाना होने की उम्मीद है, जिसमें पोर्टेबल जनरेटर सेट, भोजन, पानी साफ़ करने वाली गोलियाँ और दवाइयों जैसी लगभग 13 टन ज़रूरी सामग्री होगी।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार ने विदेश मंत्रालय में नियंत्रण कक्ष बनाया है, जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि काठमांडू और पेइचिंग में भारतीय दूतावासों ने भी 24×7 हेल्पलाइन शुरू की हैं।
रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है या लापता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लगभग 100 लोगों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है जो अन्य देशों के नागरिक हैं। रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे 63 भारतीय नागरिकों को प्रभावित इलाके से बचाया गया। उन्होंने कहा कि चीन की तरफ फंसे 96 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से ज़मीन के रास्ते नेपाल पहुँच गए हैं और उन्हें वहाँ से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। रणधीर जायसवाल ने बताया कि तमिलनाडु के इक्कीस भारतीय नागरिक कल बाढ़ प्रभावित इलाके से काठमांडू पहुँचे थे और वे आज दोपहर नई दिल्ली पहुँच गए।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि चीन की तरफ लगभग 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और अपने परिवारों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पेइचिंग में भारतीय दूतावास उन्हें वहाँ से निकालने में मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों, टीम लीडरों और ट्रैवल एजेंटों के साथ तालमेल कर रहा है।
विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के लोनावाला के कैवल्यधाम में गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली…
सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह…