भारत और इजराइल ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर द्विपक्षीय प्रयासों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि नयी दिल्ली ने पश्चिम एशिया में “गंभीर स्थिति” पर अपनी चिंता व्यक्त की और “संयम, वार्ता और कूटनीति” पर जोर दिया।
विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि यहां आयोजित 17वें भारत-इजराइल विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के दौरान दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर भी विचार साझा किए। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया तथा इजराइली पक्ष का नेतृत्व इजराइली विदेश मंत्रालय के महानिदेशक याकोव ब्लिटशटेन ने किया।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…