insamachar

आज की ताजा खबर

India stated that the Indus Waters Treaty with Pakistan will remain suspended until it ceases supporting terrorism.
भारत

भारत ने कहा – पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक वह आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता

भारत ने दोहराया है कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक वह आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि पाकिस्तान को संधि संबंधी चिंताएं उठाने से पहले मानव जीवन का सम्मान करना चाहिए। उन्‍होंने पाकिस्‍तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बताया।

भारत ने 65 साल पहले सिंधु जल संधि पर हस्‍ताक्षर किए थे। पाकिस्तान ने सद्भावना का दुरुपयोग करते हुए भारत के साथ तीन युद्ध किए और उस पर अनेक आतंकी हमले करवाए। हमारे धैर्य और उदारता से पाकिस्तान का रवैया नहीं बदला। आखिरकार हमें यह घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ये संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक कि आतंकवाद का वैश्विक केन्‍द्र पाकिस्तान सभी तरह के आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *