अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने लेबनान सरकार से हमले की तत्काल जांच करने, दोषियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने और इस अपराध के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2589 का नेतृत्व किया था। मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र परिसर और कर्मियों की पवित्रता और अखंडता का सम्मान करने के महत्व को दोहराता है और सभी पक्षों से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आदेशों के तहत तैनात शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करता है।

शहीद शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, मंत्रालय ने घायल हुए तीन अन्य शांति सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

4 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

8 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

8 घंटे ago