insamachar

आज की ताजा खबर

India strongly criticized the brutal repression of Ahmadis by Pakistan, as well as the aerial bombardment of Afghanistan during Ramadan.
अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान पर हवाई बमबारी की कड़ी आलोचना की

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान पर हवाई बमबारी की कड़ी आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्लामोफोबिया विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि पाकिस्‍तान अपने पड़ोस में इस्‍लाम विरोधी भावना यानी इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में बहुत निपुण है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्‍तान, इस्लामिक सहयोग संगठन को भारत के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की सुनियोजित कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को, पाकिस्‍तान द्वारा धार्मिक पहचान को हथियार बनाने और संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन के दुरुपयोग से संभावित खतरों पर ध्यान देना चाहिए। पी हरीश ने कहा कि भारत में 20 करोड़ से अधिक इस्‍लाम समुदाय के लोग रहते हैं, जो विश्व में इस समुदाय की सबसे बड़ी आबादी में से एक है।

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में कल रात एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए और करीब 250 घायल हो गए। 

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *