अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध समाप्त करने के प्रस्‍ताव का समर्थन किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के उस प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया है जिसमें अमरीका की ओर क्यूबा पर लंबे समय से आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग की गई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि इन प्रतिबंधों से क्यूबा की अर्थव्यवस्था और लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि इन प्रतिबंधों से क्यूबा की अर्थव्यवस्था और लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्‍ताव पर हुए मतदान में 187 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन अमेरिका और इज़राइल ने इसका विरोध किया। सुश्री स्‍नेहा दुबे ने कहा कि इन प्रतिबंधों से क्‍यूबा की प्रगति बाधित हुई है और वह 2030 के सतत विकास के एजेंडा को पूरा नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि प्रतिबंध जल्द से जल्द वापस ले लिए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

10 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

12 घंटे ago