केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (आईवाईईपी) के तहत 22 से 28 मार्च 2025 तक भारत में तीसरे मध्य एशियाई युवा प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य भारत और मध्य एशियाई देशों – कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के बीच युवा सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा राजनयिक संबंधों को मज़बूत करना है।
यह कार्यक्रम जनवरी 2022 में आयोजित भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान निर्धारित विज़न के अनुरूप है, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्षेत्र के युवा नेताओं के बीच आपसी समझ बढ़ाने के लिए एक वार्षिक युवा आदान-प्रदान पहल का प्रस्ताव रखा था। 100 सदस्यों वाला यह प्रतिनिधिमंडल विविध गतिविधियों में शामिल होगा और स्थानीय युवा नेताओं तथा प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत करते हुए भारत के ऐतिहासिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर विचार-विमर्श करेगा।
यात्रा की मुख्य बातें:
यह यात्रा भविष्य में सहकार्य के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी, जिससे अंतर-सांस्कृतिक समझ, नेतृत्व विकास और प्रमुख क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। यह युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम मध्य एशिया के साथ क्षेत्रीय शांति, मित्रता और आर्थिक साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सद्भावना के बंधन निरंतर बढ़ते रहेंगे।
ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तरी उड़ीसा के…
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (DIAL) के ट्रांसशिपमेंट…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ नए आर्थिक युद्ध की घोषणा की…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया है।…
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम)…
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 में 19 अगस्त 2026 को गुजरात के गांधीनगर में ब्रिक्स…