अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में फिलिस्‍तीन समस्‍या के समाधान के लिए द्वि-राष्‍ट्र प्रस्‍ताव के समर्थन में मतदान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए ‘न्यूयॉर्क घोषणा’ के समर्थन वाले प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है।

फ्रांस के इस प्रस्‍ताव के पक्ष में कल 142 देशों और विपक्ष में 10 देशों ने मतदान किया। 12 देशों ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया। विरोध में मतदान करने वाले देशों में अर्जेंटीना, हंगरी, इस्राइल और अमरीका शामिल हैं। घोषणा में, गाजा में युद्ध समाप्त करने, दो देश समाधान के प्रभावी कार्यान्वयन के आधार पर इस्राइल-फ़िलिस्तीन संघर्ष का न्यायसंगत, शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान प्राप्त करने और क्षेत्र के सभी लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने पर सहमति व्यक्त की। घोषणापत्र में इस्राइली नेतृत्व से एक संप्रभु और व्यवहार्य फ़िलिस्तीनी देश सहित दो देश के समाधान के लिए स्पष्ट सार्वजनिक प्रतिबद्धता जारी करने का आह्वान किया गया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

1 घंटा ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

3 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

3 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

3 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

4 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

4 घंटे ago