भारत ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए हाल के प्रयासों का स्वागत किया है और कहा है कि इस समस्या का समाधान बातचीत तथा कूटनीति से ही निकल सकता है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा के दौरान युद्ध समाप्ति के लिए हर प्रयास के प्रति समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने 15 अगस्त को अमरीका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाक़ात में हुई प्रगति की सराहना की और कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान के प्रयोजन से कूटनयिक प्रयास के लिए तैयार है।
पी. हरीश ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूरोपीय नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल की चर्चा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के ईमानदार प्रयास से ही टिकाऊ शांति आ सकती है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…