भारत

भारत, आतंकवादियों और अपराधियों द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग जारी रखेगा: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने जोर देकर कहा है कि भारत आतंकी फंडिंग का विरोध करने के लिए आतंकवादियों और अपराधियों द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करना जारी रखेगा। अजीत डोभाल ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्च स्तर के अधिकारियों की बारहवीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेते हुए यह बात कही।

पॉलीसेंट्रिक वर्ल्ड में सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी पूर्ण सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुए अजीत डोभाल ने समावेशी आर्थिक विकास के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की भारत की नीति को रेखांकित किया। उन्होंने सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक खुले, स्थिर, सुरक्षित, विश्वसनीय और समावेशी ढांचे के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया।

सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्च स्तरीय अधिकारियों की बारहवीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक के मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्राजील के राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार सेल्सो अमोरिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई।

अजीत डोभाल ने रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रुशेव के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। अजीत डोभाल ने अपने म्यांमार समकक्ष एडमिरल मो आंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की और म्यांमार की वर्तमान स्थिति और म्यांमार में भारत द्वारा वित्त पोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा पर हाल की घटनाओं पर भी चर्चा की, जिसमें सुरक्षा, शरणार्थियों और विकास परियोजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

5 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

5 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

5 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

5 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

5 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

5 घंटे ago