महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत का मुकाबला अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में आज जापान से होगा। यह मुकाबला बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में शाम 4 बज कर 45 मिनट पर शुरू होगा। भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत का सिलसिला जारी रखते हुए चीन को 3-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मेजबान भारतीय टीम चार मैचों में 12 अंक हासिल कर पहले पायदान पर पहुंच गई है।
उधर, जापान ने अपने पिछले मैच में मलेशिया को 2-1 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पहली जीत दर्ज की। कोरिया और थाईलैंड के खिलाफ उसका मैच ड्रा रहा जबकि चीन से उसे हार का सामना करना पड़ा था। अन्य मैचों में चीन का मुकाबला दक्षिण कोरिया से और मलेशिया का सामना आज थाईलैंड से होगा।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…