insamachar

आज की ताजा खबर

India will face Nepal in Group A of Women's Asia Cup T-20 Cricket today in Dambulla, Sri Lanka
खेल

महिला एशिया कप T-20 क्रिकेट में ग्रुप ए में श्रीलंका के दांबुला में आज भारत का सामना नेपाल से

महिला एशिया कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट में ग्रुप ए में श्रीलंका के दांबुला में आज भारत का सामना नेपाल से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। भारतीय टीम अभी ग्रुप ए में शीर्ष पर है।

भारतीय टीम अभी ग्रुप ए में शीर्ष स्‍थान पर है। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने पाकिस्‍तान और संयुक्‍त अरब अमीरात को हराया है।

एक अन्‍य मैच में इसी मैदान पर पाकिस्‍तान और संयुक्‍त अरब अमीरात आमने-सामने होंगे। यह मैच दोपहर दो बजे खेला जायेगा। कल ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका ने मलेशिया को 144 रनों से हरा दिया। ग्रुप बी में ही बांग्लादेश ने थाईलैंड को 7 विकेट से हरा दिया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *