खेल

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज भारत का मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात से होगा

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में आज भारत का सामना मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा।

पिछले वर्ष टी20 विश्‍व कप जीतने के बाद यह भारत का पहला बड़ा टी20 टूर्नामेंट है, जिसमें टीम पूरी शक्ति के साथ उतर रही है। विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार कप्तान हैं, जबकि युवा प्रतिभा शुभमन गिल उपकप्तान हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद यह टूर्नामेंट युवा भारतीय टीम के लिए पहली बड़ी चुनौती है। सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और सबसे बड़ी दावेदार है।

पिछले एक साल में खेले गए बीस टी20 मैचों में भारत ने 17 में जीत हासिल की है। इस दौरान भारत ने 9 दशमलव नौ-शून्‍य रन प्रति ओवर की आक्रामक बल्लेबाजी के साथ एशिया की सबसे मज़बूत टीम होने का दम दिखाया है। खिताबों के मामले में भारत पहले ही 8 बार चैम्पियन बनकर सबसे आगे है। भारतीय टीम एशिया में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारत का एशिया कप में रिकॉर्ड अच्छा रहा है और इस बार तो पूरा शक्ति संतुलन उसके पक्ष में नजर आ रहा है। ऐसे में उसे हराना किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, रिलीफ योजना मार्च 2027 तक बढ़ाई

केन्‍द्र सरकार ने पश्‍चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…

1 घंटा ago

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…

1 घंटा ago

आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…

1 घंटा ago

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…

1 घंटा ago

TDB-DST ने मनस्तु स्पेस के साथ 116 करोड़ रुपए के आरडीआई समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें वर्षगांठ (रूबी जयंती) समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय…

3 घंटे ago