भारत आज से नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की दो दिवसीय बैठक की मेजबानी करेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इस दौरान साइबर सुरक्षा, डिजिटल खतरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े जोखिमों तथा अन्य गैर–पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी। प्रतिनिधि आतंकवाद–रोधी सहयोग और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सुरक्षित उपयोग से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा करेंगे।
बैठक में भारत, ब्राजील, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका सहित ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुख भाग लेंगे। चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी इसमें शामिल होंगे। यह चौथी बार है जब भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इस वर्ष भारत की अध्यक्षता का विषय है– “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास का निर्माण”।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…