अंतर्राष्ट्रीय

भारत वर्ष 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: मॉर्गन स्टेनली

वैश्विक वित्तीय कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत वर्ष 2028 तक जर्मनी को पीछे छोडते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2023 में भारतीय अर्थव्यवस्था 35 खरब डॉलर की थी और अनुमान है कि 2026 तक यह 47 खरब डॉलर हो जायेगी।

मॉर्गन स्टेनली के अनुसार 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था बढकर 57 खरब डॉलर हो जायेगी और भारत जर्मनी से आगे निकल जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत दुनिया के सबसे अधिक मांग वाले उपभोक्ता बाजार के रूप में उभरा है और उसकी वैश्विक आर्थिक रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि यह असाधारण बढोत्‍तरी संयोग से नहीं बल्कि वर्षों के दूरदर्शी नेतृत्व और साहसिक आर्थिक सुधारों का परिणाम है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में पार्टी ने कहा है कि जबसे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कार्यभार संभाला है तब से बदलाव का दौर शुरू हो गया है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहल ने औद्योगिक नवाचार को प्रोत्‍साहित किया है जिसकी वजह से गांव, विनिर्माण केन्द्रों और शहर संपन्न आर्थिक केन्द्रों में बदल गए हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

19 मिनट ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

21 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

38 मिनट ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

39 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

41 मिनट ago