भारत

भारत पांच वर्ष के अंतराल के बाद आज से चीनी नागरिकों को फिर पर्यटन वीज़ा जारी करेगा

भारत पांच वर्ष के अंतराल के बाद आज से चीनी नागरिकों को फिर पर्यटन वीज़ा जारी करेगा। पेचिंग में भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि चीनी नागरिक भारत के लिए पर्यटन वीज़ा के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पेचिंग, शंघाई और ग्‍वांगझाउ में भारतीय वी़जा आवेदन केन्‍द्रों में व्‍यक्तिगत रूप से पासपोर्ट और आवश्‍यक दस्‍तावेज जमा कराने होंगे।

यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश, 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद, तनाव कम करने और आपसी संबंध सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने का भी निर्णय लिया है। कोविड महामारी और गलवान संकट के बाद से सीधी विमान सेवा और कैलाश मानसरोवर यात्रा निलंब‍ित थी। दोनों देशों ने इस बात को समझा है कि इस वर्ष भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंध शुरू होने की 75वीं वर्षगांठ का उपयोग आपसी भरोसा बहाल करने के राजनयिक प्रयासों के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस महीने चीन यात्रा भी पांच वर्षों में पड़ोसी देश की पहली यात्रा थी।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

39 मिनट ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

46 मिनट ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

18 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

19 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

19 घंटे ago