तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में भारत का अभियान सात पदकों के साथ समाप्त हो गया है। चीन के शंघाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। विश्व कप का तीसरा चरण तुर्की के अंताल्या में 3 से 8 जून तक आयोजित होगा।





