खेल

ताइवान एथलेटिक्‍स ओपन में भारत ने तीन स्‍वर्ण, तीन रजत और एक कांस्‍य पदक जीता

चीनी ताइपे में आज सम्‍पन्‍न ताइवान एथलेटिक्‍स ओपन में भारत ने तीन स्‍वर्ण, तीन रजत और एक कांस्‍य पदक जीता। प्रतियोगिता के आज अंतिम दिन नैना जैम्‍स ने महिलाओं की लॉग जम्‍प स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक पर कब्‍ज़ा किया। उन्‍होंने छह दशमलव चार-तीन मीटर लम्‍बी छलांग लगाकर पहला स्‍थान हासिल किया।

अंकेश चौधरी ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में एक मिनट पचास दशमलव छह-तीन सेकेंड का समय लेकर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया।

देव मीना ने पुरुषों की पोल वॉल्‍ट स्‍पर्धा में पांच दशमलव एक मीटर ऊंची छलांग लगाकर दूसरा स्‍थान हासिल किया।

कल डीपी मनु ने पुरुषों की जैवलीन थ्रो में स्‍वर्ण पदक जीता था। रामराज ने महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में रजत जबकि विस्‍मया वीके ने महिलाओं की 400 मीटर दौड में कांस्‍य पदक जीता था।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

7 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

8 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

8 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

8 घंटे ago