भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में 66वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता हैं। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 66वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में दिल्ली के कनव तलवार और आरव गुप्ता तथा महाराष्ट्र के आदित्य मंगुड़ी ने स्वर्ण पदक जीते। कर्नाटक के एबेल जॉर्ज मैथ्यू और दिल्ली के आदिश जैन ने रजत पदक जीते। दिल्ली के अर्चित मानस को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में 69 महिला प्रतिभागियों सहित कुल 630 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 1998 के बाद दूसरी बार भारत ने इस ओलंपियाड में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। वर्ष 2024 में, भारत ने चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 1989 में इस प्रतियोगिता के शुरू होने के बाद से अब तक भारत 23 स्वर्ण पदक जीत चुका है। इस वर्ष भारत प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर रहा।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…