भारत

भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर BHISHM क्रिटिकल ट्रॉमा केयर क्यूब का अपनी तरह का पहला सटीक पैरा-ड्रॉप परीक्षण किया

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और भारतीय थल सेना ने संयुक्त रूप से 15,000 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र में आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब का अपनी तरह का पहला सटीक पैरा-ड्रॉप परीक्षण किया है। इन क्रिटिकल ट्रॉमा केयर क्यूब्स को प्रोजेक्ट बीएचआईएसएचएम (भारत स्वास्थ्य पहल सहयोग हित और मैत्री) के तहत स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। यह परीक्षण प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रभावित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण आपूर्ति प्रदान करने के विजन के अनुरूप किया गया था।

भारतीय वायुसेना ने क्यूब को एयरलिफ्ट करने और सटीक रूप से पैरा-ड्रॉप करने के लिए अपने उन्नत सामरिक परिवहन विमान सी-130जे सुपर हरक्यूलिस का उपयोग किया। भारतीय सेना की पैरा ब्रिगेड, जो अपने परिचालन कौशल और स्‍फूर्ति के लिए जानी जाती है। इसने अपने उन्नत सटीक ड्रॉप उपकरणों का उपयोग करके ट्रॉमा केयर क्यूब की सफल तैनाती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन ने सबसे दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में भी मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) कार्यों का प्रभावी ढंग से समर्थन करने के लिए ऐसी विशेष सैन्य संपत्तियों की क्षमता को रेखांकित किया।

बीएचआईएसएचएम (भारत स्वास्थ्य पहल सहयोग हित और मैत्री) ट्रॉमा केयर क्यूब के सफल पैरा-ड्रॉप परीक्षण और तैनाती ने सशस्त्र बलों की तालमेल और संयुक्तता का उदाहरण प्रस्तुत किया तथा प्रथम प्रतिक्रियास्‍वरूप समय पर और प्रभावी सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

10 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

10 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

10 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

24 घंटे ago