Defence News

भारतीय वायु सेना ने रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान के साथ मसीरा में ईस्टर्न ब्रिज VII अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने ओमान में मसीरा स्थित रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान के एयरबेस पर रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान (आरएएफओ) के साथ अभ्यास ईस्टर्न ब्रिज VII को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय वायुसेना का दल प्रशिक्षण मिशनों की व्यापक श्रृंखला में भाग लेने के बाद भारत लौट आया है। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना से मिग-29 और जगुआर विमान तथा रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान से एफ-16 और हॉक विमानों ने भाग लिया। इस अभ्यास से दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच कार्य प्रणाली के समन्वय एवं सामरिक युद्ध कौशल के अलावा ओमान के साथ रणनीतिक संबंधों में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

अभ्यास ईस्टर्न ब्रिज VII का उद्देश्य सैन्य सहयोग को विस्तार देना और दोनों सेनाओं की आपसी सहभागिता की क्षमता को बढ़ावा देना था। इस अभ्यास में जटिल हवाई कार्रवाई, हवा से हवा में युद्ध अभ्यास और रणनीतिक एवं सामरिक क्षमताओं में सुधार के उद्देश्य से तैयार किए गए मिशन भी शामिल थे। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी को रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान की कार्यनीति और परिचालन दर्शन के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई, जिससे युद्धक रणनीतियों में बदलाव का मार्ग प्रशस्त हुआ।

सामरिक अभ्यासों से परे, ईस्टर्न ब्रिज VII ने भारतीय वायुसेना और रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान के कर्मियों के बीच सौहार्द एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया। संयुक्त वक्तव्य, डीब्रीफिंग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से व्यावसायिक संबंध बनाने तथा आपसी समझ एवं सहयोग बढ़ाने में मदद मिली।

इस अभ्यास का सफल समापन क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के प्रति भारत और ओमान की वचनबद्धता को रेखांकित करता है। अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं ने विभिन्न परिदृश्यों में संयुक्त रूप से कार्य करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया, जिससे उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए उनकी तैयारियां बढ़ गईं।

भारतीय वायुसेना तथा रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान संयुक्त अभ्यास की इस परंपरा को जारी रखने के लिए तत्पर हैं, जिसका लक्ष्य भविष्य में और अधिक उन्नत सहयोग करना है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

7 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

7 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

7 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

10 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

10 घंटे ago