insamachar

आज की ताजा खबर

Indian Ambassador to Russia Vinay Kumar
अंतर्राष्ट्रीय भारत

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, भारत वहां से तेल खरीदना जारी रखेगा

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, भारत वहां से तेल खरीदना जारी रखेगा। उन्‍होंने कहा कि अमरीकी टैरिफ के बीच भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी से साक्षात्कार में विनय कुमार ने कहा कि रूसी तेल की खरीद के कारण भारतीय आयातों पर कुल 50 प्रतिशत शुल्‍क का अमरीकी निर्णय गलत, अविवेकपूर्ण और अनुचित है। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा नीति का उद्देश्य अपने नागरिकों के लिए विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करना है और रूस तथा अन्य देशों के साथ सहयोग ने वैश्विक तेल बाजार की स्थिरता में योगदान दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *