रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, भारत वहां से तेल खरीदना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी टैरिफ के बीच भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी से साक्षात्कार में विनय कुमार ने कहा कि रूसी तेल की खरीद के कारण भारतीय आयातों पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क का अमरीकी निर्णय गलत, अविवेकपूर्ण और अनुचित है। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा नीति का उद्देश्य अपने नागरिकों के लिए विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करना है और रूस तथा अन्य देशों के साथ सहयोग ने वैश्विक तेल बाजार की स्थिरता में योगदान दिया है।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…