भारत

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में इन समझौतों की घोषणा की गई। इनमें उपग्रह प्रक्षेपण, अंतरिक्ष निगरानी और माइक्रोसैटेलाइट तकनीक से जुड़े समझौते शामिल हैं।

इनमें फ्रांस की सफ्रान स्पेस और भारत की ध्रुव स्पेस के बीच 50 लाख यूरो से अधिक के अनुबंध शामिल हैं। इनका इस्तेमाल भारत की प्रस्तावित 52 उपग्रहों वाली अंतरिक्ष निगरानी प्रणाली में की जाने वाली तकनीकों के लिए किया जाएगा। इस प्रणाली के अंतर्गत वर्ष 2027 से 2030 के बीच उपग्रह तैनात किए जाने की योजना है।

एक अन्य प्रमुख समझौते में फ्रांस की प्रक्षेपण सेवा कंपनी राइड भारत की कंपनी टेकमीटूस्पेस के दो उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगी। यह समझौता राइड और भारतीय अंतरिक्ष कंपनियों के बीच कई वर्षों से जारी सहयोग का विस्तार है।

इन साझेदारियों का उद्देश्य भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करना है। इससे फ्रांस के उद्योग और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के बीच सहयोग और बढ़ेगा।

दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में पांच दशक से अधिक समय से सहयोग चला आ रहा है। यह सहयोग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस के बीच साझेदारी पर आधारित है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…

11 घंटे ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

12 घंटे ago

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

12 घंटे ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

12 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

12 घंटे ago