Defence News

भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन 2025 के लिए भारतीय सेना का दल रवाना हुआ

भारत-यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन-II के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना का एक दल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना हो गया है, जिसका आयोजन 18 से 30 दिसंबर 2025 तक अबू धाबी यूएई में किया जाना है।

भारतीय दल में 45 जवान शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं। संयुक्त अरब अमीरात की थल सेना का दल, जिसकी संख्या लगभग समान है, 53वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी वातावरण में संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से भारतीय सेना और यूएई थल सेना के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे दोनों सेनाएं शांति स्थापना, आतंकवाद विरोधी और स्थिरता अभियानों के लिए एक साथ काम कर सकें।

दोनों देशों के सैनिक संयुक्त रूप से लगभग दो सप्‍ताह तक सामरिक अभ्यासों की एक विस्तृत श्रृंखला पर प्रशिक्षण लेंगे, जिसमें शहरी क्षेत्रों में लड़ाई, हेलीकॉप्टर आधारित अभियान और विस्तृत मिशन योजना शामिल हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में अभियानों के संचालन के लिए यूएएस और काउंटर-यूएएस तकनीकों का एकीकरण किया जाएगा।

27-28 अक्टूबर 2025 को यूएई थल सेना के कमांडर और 15-19 दिसंबर 2025 को यूएई राष्ट्रपति गार्ड के कमांडर की सफल यात्रा की गति को आगे बढ़ाते हुए, एक्सरसाइज डेजर्ट साइक्लोन-II भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा।

डेजर्ट साइक्लोन-II अभ्यास भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी और सैन्य कूटनीति को रेखांकित करता है और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों को और मजबूत करेगा। यह अभ्‍यास रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं की आपसी समझ को बढ़ावा देगा और अंतर-संचालनीय क्षमताओं के विकास में योगदान देगा।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

14 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

14 घंटे ago