भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए आज रवाना हुई। यह अभ्यास 18 जून 2025 से 1 जुलाई 2025 तक कैंप लारजैक, ला कैवेलरी, फ्रांस में चलेगा।
इस अभ्यास के लिए भाग लेने वाले भारतीय दल में सेना के 90 कर्मी शामिल हैं। भारतीय दल में मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन के अलावा अन्य शाखाओं और सेवाओं के कर्मियों का प्रतिनिधित्व भी है। वहीं, 90 कर्मियों वाले फ्रांसीसी दल का प्रतिनिधित्व 13 वीं विदेशी सेना हाफ-ब्रिगेड (13 वीं डीबीएलई) के कर्मी करेंगे।
अभ्यास शक्ति भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य अंतर-संचालन, परिचालन समन्वय और दोनों सेनाओं के बीच संपर्क को बढ़ाना है। अभ्यास के इस संस्करण में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत पारंपरिक तौर से हटकर अलग वातावरण में संयुक्त संचालन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
यह अभ्यास दोनों सेनाओं की टुकड़ियों को सामरिक अभ्यास के अलावा रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं (टीटीपी) में उन्हें निखारने और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने, नई पीढ़ी के उपकरणों (समकालीन सैन्य प्रौद्योगिकियों) के प्रशिक्षण और शारीरिक सहनशक्ति को मजबूत करने के लिए मंच प्रदान करेगा। यह दोनों सेनाओं के बीच एकता, आपसी सम्मान और पेशेवर सौहार्द को भी बढ़ावा देगा।
अभ्यास शक्ति-VIII भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग पर बल देगा और दोनों मित्र देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेगा।
भारतीय नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक…
नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की…
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार…
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सोमवार सुबह…