भारत

भारतीय सेना ने जम्‍मू के पास पाकिस्‍तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्‍च पैड को नष्‍ट किया

भारतीय सेना ने जम्‍मू के पास पाकिस्‍तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्‍च पैड को नष्‍ट कर दिया है। यहां से ट्यूब लॉन्‍च ड्रोन छोड़ जा रहे थे। इसके अलावा, भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान से लगी अंतरराष्‍ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित बारामुला से भुज तक 26 स्‍थानों पर ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। इनमें वे ड्रोन भी शामिल हैं जो, रिहायशी और सैनिक ठिकानों के लिए खतरा बन सकते थे। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इन स्‍थानों में बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपुरा, नगरोटा, जम्‍मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्‍का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लखी नाला शामिल हैं।

हथियारों से लैस ड्रोन के माध्‍यम से फिरोजपुर, अमृतसर और पठानकोट सहित पंजाब के सीमावर्ती जिलों में हमला करने की कोशिश की गई है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक इन प्रयासों को नाकाम कर दिया। हालांकि फिरोजपुर में ड्रोन से एक मकान को नुकसान पहुंचा है और तीन लोग घायल हुए हैं। इन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनके सुरक्षित होने की ख़बर है। फिरोजपुर पुलिस प्रमुख भूपेन्‍द्र सिंह सिद्धु ने बताया है कि यह ड्रोन से प्रभावित मात्र एक घटना है और सेना ने ज्‍यादातर ड्रोन हमलों को निष्‍क्रिय कर दिया है। ब्‍योरा हमारे संवाददाता से

भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह सतर्क है और ड्रोन खतरों का ड्रोन रोधी प्रणाली का इस्तेमाल करके नाकाम किया जा रहा है। साथ ही स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और जहां-जहां आवश्यक है, वहां-वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घरों में रहने अनावश्‍यक रूप से बाहर न निकलने और कड़े सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी गई है। निर्देशों में कहा गया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि केवल सजग और चौकस रहने की आवश्यकता है।

इस बीच भारतीय सेना का मौजूदा स्थिति पर दिल्‍ली में सुबह 10 बजे मीडिया को जानकारी देने का कार्यक्रम है।

Editor

Recent Posts

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

1 घंटा ago

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…

1 घंटा ago

भारतीय डाक और इंडिगो ने मिलकर 15 उड़ानों में डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण संचालित किया

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…

1 घंटा ago

अमेरिकी सांसदों ने दीपावली को अवकाश घोषित करने वाला विधेयक दोबारा पेश किया

अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…

2 घंटे ago

दिल्ली में नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज़ सेवा शुरू, यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर के बीच छह किलोमीटर के दायरे में चलेगी

दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

2 घंटे ago

भारत ने तुर्किए के अंताल्या में आयोजित UNFCCC COP31 में जलवायु बहुपक्षवाद और निष्पक्ष एवं महत्वाकांक्षी परिणाम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…

2 घंटे ago