भारत

भारतीय सेना को आज 456 नए सैन्य अधिकारी मिले

भारतीय सेना को आज 456 नए सैन्य अधिकारी मिले हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी – आई.एम.ए.में आयोजित पासिंग आउट परेड में इन अधिकारियों ने भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया।

ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित इस परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख, जनरल अशोक राज सिगडेल ने ली। अनुशासन, समर्पण और गर्व का प्रतीक यह परेड दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। इस अवसर पर जैंटलमैन कैडेट जतिन कुमार को प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस परेड में कुल 491 जैंटलमैन कैडेट्स ने पास आउट हुए, जिनमें 35 कैडेट्स मित्र राष्ट्रों से थे। ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर रहे जैंटलमैन कैडेट प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक, दूसरे स्थान पर रहे जतिन कुमार को रजत पदक और तीसरे स्थान पर रहे मयंक ध्यानी को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने आज नव नियुक्त अधिकारियों को भविष्य के नेता और कमांडर बनने पर शुभकामनाएं दीं। हैदराबाद के पास डुंडीगल में वायुसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड में उन्होंने कहा कि फ्लाइंग ऑफिसर केवल वायु सैनिक ही नहीं बल्कि भविष्य के कमांडर भी हैं। उन्होंने भारतीय वायुसेना के मूल्यों, मिशन, अखंडता और उत्कृष्टता को बनाए रखने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

22 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

22 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

22 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago