भारत

भारतीय सेना के विशेष बल की टुकड़ी संयुक्त अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ के लिए इंडोनेशिया रवाना

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति 24 के 9 वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की 25 कर्मियों वाली एक टुकड़ी सिजानतुंग, जकार्ता, इंडोनेशिया के लिए रवाना हुई। इस अभ्यास का आयोजन 1 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक किया जाएगा।

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक करेंगे, तथा इंडोनेशियाई दल का प्रतिनिधित्व इंडोनेशियाई विशेष बल कोपासस के 40 सैनिक कर रहे हैं।

अभ्यास गरुड़ शक्ति 24 का उद्देश्य दोनों पक्षों को एक-दूसरे की संचालन प्रक्रियाओं से परिचित कराना, दोनों सेनाओं के विशेष बलों के बीच आपसी समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। इस अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग विकसित करना और सामरिक सैन्य अभ्यासों के अभ्यास और चर्चाओं के माध्यम से दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

इस अभ्यास में विशेष अभियानों की योजना बनाना और उन्हें क्रियान्वित करना, विशेष बलों के कौशल को उन्नत करने के लिए उन्मुखीकरण, हथियार, उपकरण, नवाचारों, रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी साझा करना शामिल होगा। संयुक्त अभ्यास गरुड़ शक्ति 24 में जंगल के इलाकों में विशेष बलों के संचालन का संयुक्त अभ्यास, आतंकवादी शिविरों पर हमले और सैन्य सहयोग को प्रोत्साहन देने के लिए दोनों देशों की जीवनशैली और संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के अलावा बुनियादी और उन्नत विशेष बलों के कौशल को एकीकृत करने वाला एक सत्यापन अभ्यास भी शामिल होगा।

यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को अपने संबंधों को मजबूत करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। यह साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने और दो मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहन देने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करेगा।

Editor

Recent Posts

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

4 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

5 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

5 घंटे ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

5 घंटे ago