भारत

भारतीय सेना ने कृत्रिम युद्ध कौशल संबंधी स्थितियों के तहत अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया

भारतीय सेना वर्तमान में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, बबीना फील्ड फायरिंग रेंज और जोशीमठ सहित देश भर के प्रमुख स्थानों पर व्यापक क्षमता विकास प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा आगरा और गोपालपुर में विशेष रूप से वायु रक्षा उपकरण प्रदर्शन भी आयोजित किए जा रहे हैं। ये क्षेत्र आधारित परीक्षण लगभग युद्ध होने जैसी परिस्थितियों में आयोजित हो रहे हैं, जिनमें अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक रूप से कृत्रिम युद्ध कौशल संबंधी को एकीकृत किया जा रहा है। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने 27 मई, 2025 को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया था और वहां चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा सभी हितधारकों के साथ बातचीत की।

इन गतिविधियों में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत विकसित उन्नत प्रौद्योगिकियों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी क्षमता के विकास में तेजी लाना है। ये परीक्षण भारतीय सेना के “परिवर्तन के दशक” के रोडमैप में एक महत्वपूर्ण कदम है और इनका उद्देश्य उभरती युद्धक परिस्थितियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का तेजी से समावेशन सुनिश्चित करना है। इस रक्षा प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रक्षा उद्योग साझेदार भाग ले रहे हैं, जो भारतीय सेना और घरेलू निर्माताओं के बीच बढ़ते तालमेल को प्रदर्शित करता है।

ये उपकरण मूल्यांकन के दौर से गुजर रहे प्रमुख प्लेटफॉर्म में शामिल हैं:

मानवरहित हवाई प्रणालियां (यूएएस)

यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन (यूएलपीजीएम)

रनवे इंडिपेंडेंट (आरडब्ल्यूआई) रिमोटली पायलटेड एरियल सिस्टम (आरपीएएस)

काउंटर-यूएएस समाधान

मानव रहित हवाई वाहन हथियार

विशिष्ट वर्टिकल लॉन्च (एसवीएल) ड्रोन

सटीक बहु युद्धक सामग्री वितरण प्रणालियां

एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन और इंटरडिक्शन सिस्टम (आईडीडीआईएस)

निम्न स्तरीय हल्के वजन वाले रडार

वीएसएचओआरएडीएस (अगली पीढ़ी) आईआर सिस्टम

इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) प्लेटफॉर्म

इन मूल्यांकनों के माध्यम से, भारतीय सेना का लक्ष्य अपनी तकनीकी बढ़त को विस्तार देना, परिचालन तत्परता को बढ़ाना और रक्षा क्षमता विकास में स्वदेशी नवाचार व आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुष्टि करना है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में उन्नत इंस्ट्रूमेंटेशन सुविधा और प्रौद्योगिकी नवाचार मंच का उद्घाटन किया

भारत के उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति, सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पंजाब…

3 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय तीरंदाजी संघ की ‘विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज’ का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय तीरंदाजी संघ…

3 घंटे ago

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश से फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए…

7 घंटे ago

बिहार में गंगा, पुनपुन, गंडक और कोसी समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर

बिहार में गंगा, पुनपुन, गंडक और कोसी समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। राज्य…

8 घंटे ago

नेपाल और तिब्बत में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक 1,282 लोगों की मृत्‍यु हो गई

नेपाल और तिब्बत में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक एक हजार दो सौ…

8 घंटे ago

NCPCR ने विशेष अभियान के तहत 3800 से ज़्यादा बच्चों को बाल मज़दूरी से मुक्त कराया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत एक वैधानिक संस्था, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग…

8 घंटे ago