भारत

भारतीय तटरक्षक बल और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने जहाजों के निर्माण के लिए स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम को तैयार करने एवं आपूर्ति के उद्देश्य से नई दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने 10 मई, 2024 को जहाजों के निर्माण के लिए भारत के सार्वजनिक एवं निजी शिपयार्डों हेतु स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम को तैयार करने एवं आपूर्ति के उद्देश्य से नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन तिमाही मूल्य निर्धारण, आपूर्ति में प्राथमिकता और विक्रय राशि पर छूट जैसे लाभ भी प्रदान करेगा।

भारतीय तटरक्षक बल का बेड़ा वर्तमान समय में उथले पानी में संचालन की क्षमता से लैस एल्यूमीनियम के ढांचे से बने 67 जहाजों का संचालन कर रहा है। भारतीय तटरक्षक बल ने तटीय सुरक्षा को और बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कई जहाजों को शामिल करने की योजना बनाई है, जहां पर देश में ही तैयार किए गए स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह समझौता ज्ञापन पर भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उप महानिदेशक (सामग्री एवं रख-रखाव) आईजी भारतीय तटरक्षक बल एच. के. शर्मा और हिंडाल्को में डाउनस्ट्रीम एल्यूमीनियम बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीलेश कौल ने हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

6 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

10 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

10 घंटे ago