भारत

नौसेना के जहाज ने केरल के कोच्चि में संकटग्रस्त लाइबेरिया के मालवाहक जहाज के सभी 24 चालक दल सदस्यों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने लाइबेरिया के डूबे हुए कंटेनर जहाज एमएससी ईएलएसए 3 के बचाव के लिए 24 मई, 2025 को कोच्चि से लगभग 38 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक अभियान संचालित किया है। यह जहाज लगभग 26 डिग्री तक गंभीर रूप से झुका हुआ है। यह जहाज 23 मई को विझिनजाम बंदरगाह से रवाना हुआ था और कोच्चि के रास्ते पर था, जिसने आज सुबह अपने संकट में फंसे होने की चेतावनी जारी की थी।

भारतीय तटरक्षक बल ने एक समन्वित बचाव अभियान शुरू किया और संकटग्रस्त जहाज के घटनास्थल पर अपने पोत एवं विमान तैनात किये। जहाज पर सवार चालक दल के 24 सदस्यों में से नौ को बचा लिया गया है और चालक दल के शेष 15 सदस्यों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

भारतीय तटरक्षक बल के विमानों ने निकासी अभियान में सहायता के लिए अतिरिक्त जीवन रक्षक राफ्टें समुद्र में उतारी हैं। नौवहन महानिदेशालय ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ समन्वय करके जहाज प्रबंधकों को तत्काल बचाव व सहायता की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

4 घंटे ago