भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और सहायता पहुंचाने के लिए आपदा राहत दलों को तैनात किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) जिला मुख्यालय (केरल और माहे) और आईसीजी स्टेशन बेपोर ने 30 जुलाई, 2024 को केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत दल भेजे। इन उच्च प्रशिक्षित आईसीजी कर्मियों और समर्पित चिकित्सा कर्मियों से युक्त आपदा राहत दल को आपदा प्रभावित समुदायों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है।

इन दलों को आवश्यक आपदा राहत सामग्री जैसे कि बचाव कार्यों के लिए रबर की हवा भरी नावें; पानी और जल निकासी की समस्याओं का प्रबंधन करने के लिए डीजल से चलने वाले पंप; सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट; प्रतिकूल मौसम की स्थिति में कर्मियों की सुरक्षा के लिए रेनकोट और गम बूट और मलबे को साफ करने और प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए मिट्टी साफ करने वाले अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

आईसीजी ने प्रभावित आबादी की सहायता के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल और अन्य आवश्यक आपूर्ति भी भेजी है। कुशल सहायता वितरण सुनिश्चित करने के लिए इन आपूर्तियों के वितरण का तालमेल जिला आपदा प्रबंधन टीम के साथ किया जा रहा है। आईसीजी इस आपदा के असर को कम करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

8 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

12 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

12 घंटे ago