भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने पाकिस्तानी तटरक्षक के साथ मिलकर उत्तरी अरब सागर में संकटग्रस्त 12 नाविकों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने उत्तरी अरब सागर से डूबे हुए भारतीय पोत एमएसवी अल पिरानपीर के 12 चालक दल के सदस्यों को बचाया। इस मानवीय खोज एवं बचाव मिशन में भारतीय तटरक्षक बल और पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) के बीच घनिष्ठ सहयोग किया। दोनों देशों के समुद्री बचाव समन्वय केंद्रों (एमआरसीसी) ने पूरे अभियान के दौरान निरंतर संपर्क बनाए रखा।

मशीनीकृत नौकायन पोत (ढाऊ) अल पिरानपीर पोरबंदर से रवाना हुआ था और यह बंदर अब्बास, ईरान के रास्ते पर था। पोत कथित तौर पर 04 दिसंबर की सुबह समुद्र में उथल-पुथल और बहाव के कारण डूब गया। इसके बाद आईसीजी के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को संकटकालीन कॉल प्राप्त हुई, जिसने गांधीनगर में आईसीजी क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) को तुरंत सतर्क कर दिया। आईसीजी जहाज सार्थक को तुरंत बताए गए स्थल पर भेजा गया। इस क्षेत्र में नाविकों को सचेत करने के लिए एमआरसीसी पाकिस्तान से भी संपर्क किया गया और उनकी सहायता तुरंत उपलब्ध कराई गई।

अग्रिम क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात आईसीजीएस सार्थक अधिकतम गति से संभावित स्थान की ओर बढ़ा और व्यापक तलाशी अभियान चलाया। 12 चालक दल के सदस्य, जो अपनी नाव छोड़कर एक छोटी नाव में शरण ले रहे थे, उन्हें पाकिस्तान के खोज एवं बचाव क्षेत्र में द्वारका से लगभग 270 किमी पश्चिम में ढूंढ़ लिया गया और बचा लिया गया। जीवित बचे लोगों की खोज में पाकिस्तान के एमएसए विमान और व्यापारी जहाज एमवी कॉस्को ग्लोरी की मदद ली गई।

भारतीय तटरक्षक बल की त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया समुद्र में लोगों की जान बचाने के लिए उसकी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह साहसिक बचाव अभियान क्षेत्र में समुद्री आपात स्थितियों से निपटने के लिए आईसीजी की क्षमताओं और तत्परता को दर्शाता है।

बचाए गए चालक दल के सदस्यों की आईसीजीएस सार्थक पर मौजूद चिकित्सा दल द्वारा जांच की गई और बताया गया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें वापस गुजरात के पोरबंदर बंदरगाह ले जाया जा रहा है। भारतीय तटरक्षक बल ने एक बार फिर अपने आदर्श वाक्य “वयं रक्षामः” यानी कि “हम रक्षा करते हैं” को चरितार्थ करते हुए समुद्र में जीवन की रक्षा के प्रति अपने समर्पण का प्रदर्शन किया है।

Editor

Recent Posts

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू…

44 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।…

2 घंटे ago

उपराष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णनन और श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने दोनों देशों के बीच प्रस्‍तावित तेल पाईप लाइन पर विचार- विमर्श किया

उपराष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णनन और श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने दोनों देशों के बीच प्रस्‍तावित…

2 घंटे ago

भारत और अमरीका आज शाम वाशिंगटन में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर फिर बातचीत शुरू करेंगे

भारत और अमरीका के बीच प्रस्‍तावित द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते के पहले चरण की बातचीत आज…

2 घंटे ago

वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि दर 6.8% से 7.1% तक रहने का अनुमान

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था तेल संकट और पश्चिम एशिया संघर्ष के झटकों का सामना करने के लिए…

2 घंटे ago

आईपीएल क्रिकेट में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा…

2 घंटे ago