भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र के तट पर डीजल की तस्करी में लगे पांच सदस्यीय मछली पकड़ने वाले जहाज ‘जय मल्हार’ को पकड़ा है। इस पर मछली के बाड़े में पांच टन बेहिसाब डीजल छिपा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। इसके साथ ही, तलाशी के दौरान थोड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया।
पकड़े गए जहाज को पुलिस, सीमा शुल्क और मत्स्य पालन विभाग द्वारा गहन पूछताछ के लिए मुंबई बंदरगाह पर लाया गया। आगे की जांच से पता चला कि चालक दल पहले ही समुद्र में मछुआरों को 5,000 लीटर ईंधन बेच चुका था।
यह सफल अभियान आईसीजी द्वारा समुद्र में डीजल तस्करी पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई का प्रतीक है, जिसमें सिर्फ पिछले तीन दिनों में ही कुल 55,000 लीटर बेहिसाब डीजल जब्त किया गया है। आईसीजी ने समुद्री क्षेत्र में अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई, देश के समुद्री हितों की सुरक्षा और तटीय सीमाओं को सुरक्षित करने में त्वरित और समन्वित कार्रवाइयों के महत्व पर जोर दिया।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…