भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने 12 मई, 2024 को मुंबई से लगभग 27 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में चालक दल के चार सदस्यों के साथ मछली पकड़ने वाले एक पोत आई तुलजई को पकड़ा। डीजल की अवैध तस्करी में लिप्त इस संदिग्ध पोत को आईसीजी के एक फास्ट पेट्रोल वेसल और एक इंटरसेप्टर नाव ने पकड़ा।
पकड़े गए पोत की गहन तलाशी लेने पर उसके मछली भंडार के भीतर छुपाया गया 30 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाला लगभग 30,000 लीटर अवैध डीजल जब्त किया गया। इसके अलावा 1.75 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए चालक दल से पूछताछ में पता चला कि उनका इस अवैध माल को मछुआरों को बेचने का इरादा था।
पकड़े गए पोत को आईसीजी इंटरसेप्टर नाव द्वारा मुंबई बंदरगाह तक ले जाया गया, जहां इसे उचित जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। इस समुद्री खतरे के खिलाफ व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, मत्स्य पालन और राजस्व खुफिया निदेशालय सहित अन्य तटीय सुरक्षा एजेंसियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…