Defence News

भारतीय तटरक्षक बल आज अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है

भारतीय तटरक्षक बल आज अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है जो उसके लगभग 5 दशकों के राष्ट्र के प्रति समर्पित और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। 1977 में महज सात पोत के साथ शुरू हुआ भारतीय तटरक्षक बल आज 155 पोत और 80 विमानों के एक बड़े समुद्री शक्ति के रूप में विकसित हो गया है। तटरक्षक बल वर्ष 2030 तक 200 पोत और 100 विमानों के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए तत्पर है।

1 फरवरी 1977 को स्थापित भारतीय तटरक्षक बल की परिकल्पना समुद्री चुनौतियों का सामना करने और भारत के बढ़ते समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए की गई थी। शुरुआत से यह एक शक्तिशाली, बहुमुखी और अत्यंत सम्मानित समुद्री बल के रूप में विकसित हुआ है, जिसे समुद्री कानून प्रवर्तन, तटीय सुरक्षा खोज तथा बचाव समुद्री पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सहायता का दायित्व सौंपा गया है। भारतीय तटरक्षक बल 20 लाख वर्ग किलोमीटर के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र और 11 हजार किलोमीटर से अधिक की तट रेखा पर दृढ़ निगरानी रखता है।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

6 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

10 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

10 घंटे ago