भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा में स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल का ‘गर्डर लेइंग’ समारोह आयोजित किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के चौथे, पांचवें और छठे एयर कुशन व्हीकल (एसीवी) का ‘गर्डर लेइंग’ समारोह 11 मई, 2026 को गोवा के चौगुले शिपयार्ड के रस्सैम यार्ड में आयोजित किया गया। ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत इन एसीवी का निर्माण 50 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ भारत में किया जा रहा है, जो आत्मनिर्भरता और प्रौद्योगिकीय उन्नति की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

भारतीय तटरक्षक सुरक्षा बल (आईसीजी) के लिए स्वदेशी रूप से निर्मित इन 6 एसीवी का अनुबंध 24 अक्टूबर, 2024 को चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, गोवा के साथ हस्ताक्षरित किया गया था। ये आधुनिक एसीवी बहुउद्देशीय समुद्री भूमिकाओं में उपयोग किए जाएंगे, जिनमें उच्च गति तटीय गश्त, उथले जल, दलदले क्षेत्रों और गहरे समुद्र में टोही अभियान, दिन-रात अवरोधन/निरोधक अभियान तथा खोज एवं बचाव अभियान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ये संकटग्रस्त जहाजों और नौकाओं को सहायता प्रदान करने में भी सक्षम होंगे है। इन एसीवी को भारत के विशाल और गतिशील तटीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा, जिससे भारतीय तटरक्षक बल की रणनीतिक गतिशीलता और परिचालन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

5 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

6 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

6 घंटे ago